MLC चुनाव में आगरा स्नातक सीट पर 3 बूथों पर पुनः मतदान की सिफारिश 


नई दिल्ली, 24 अक्टूबर -MLCचुनाव में आगरा स्नातक सीट पर 3 बूथों पर पुनः मतदान की सिफारिश की गई है. MLC चुनाव में कई जगह हंगामा, मारपीट और बूथ कैप्चरिंग के आरोप लगे हैं.
MLC चुनाव: आगरा में 3 बूथों पर फिर होगी वोटिंग, सपा ने लगाए थे बूथ कैप्चरिंग के आरोप
उत्तर प्रदेश MLC चुनाव के दौरान जमकर बवाल हुआ। कई जगहों पर हंगामा, मारपीट और कथित बूथ कैप्चरिंग की शिकायतें सामने आई। इस बीच खबर है कि आगरा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के 3 केंद्रों पर पुनर्मतदान होगा। जिसकी सिफारिश रिटर्निंग ऑफिसर ने की है। यह फैसला समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल द्वारा बूथ कैप्चरिंग और अनियमितताओं के गंभीर आरोपों के बाद लिया गया है।

#MLC चुनाव