खटीमा पहुंचे मुख्यमंत्री धामी: आवास और हेलीपैड पर आम जनता से की मुलाकात
खटीमा, 25 अक्टूबर - उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने गृह क्षेत्र खटीमा के दौरे के दौरान आम जनता, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद किया। सीएम धामी ने नगला तराई स्थित अपने निजी आवास और लोहियाहेड हेलीपैड पर बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों की समस्याएं, शिकायतें और मांग पत्र सुने। जनसुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उपस्थित लोगों की एक-एक कर समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
#खटीमा
# मुख्यमंत्री धामी
# आवास
# हेलीपैड
# मुलाकात

