वायुसेना के कार्यक्रम में शामिल होंगे PM मोदी, काशी के आसमान में दिखेगा वायुसेना का दमखम  

नई दिल्ली, 25 अक्टूबर - भारतीय वायु सेना के 94वें स्थापना दिवस के मौके पर वाराणसी में आज आसमान में शौर्य और पराक्रम का शानदार नजारा देखने को मिलेगा।  प्रधानमंत्री मोदी दोपहर तकरीबन 12 बजे तक इस खास आयोजन में शामिल होंगे। यहां वे भारतीय वायु सेना की 94वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 'विंग्स ओवर गंगा' थीम पर आयोजित होने वाले हवाई प्रदर्शन को देखेंगे। तीन दिवसीय एयर शो की शुरुआत गुरुवार को हुई थी। राज्य में विधान परिषद चुनाव के कारण शुक्रवार को कोई शो नहीं हुआ था। इस हवाई प्रदर्शन में तेजस, लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर (LCH) प्रचंड, SU-30MKI और राफेल जैसे लड़ाकू विमानों के साथ-साथ परिवहन विमान भी शामिल होंगे।

#वायुसेना
# PM मोदी
# काशी