दिल्ली-एनसीआर में मौसम का यू-टर्न: नोएडा के कई सेक्टरों में बूंदाबांदी, तापमान गिरा 

नई दिल्ली, 24 अक्टूबर - नोएडा में अचानक मौसम बदलने से कई सेक्टरों में हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को मौसम में बदलाव महसूस हुआ। वहीं, बारिश की बूंदों के साथ ही शहर में बढ़ते प्रदूषण से राहत मिलने की उम्मीद भी जगी है। वहीं  दिल्ली, गाजियाबाद और इंदिरापुरम समेत कई इलाकों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। 
 
मौसम विभाग के अनुसार, 24 अक्तूबर 2026 को रात 9:40 बजे जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले दो घंटे यानी रात 11:40 बजे तक दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की प्रबल संभावना है।

दिल्ली के प्रीत विहार, आईटीओ और अक्षरधाम के अलावा एनसीआर के इंदिरापुरम और गाजियाबाद में छिटपुट स्थानों पर बारिश हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है।

#दिल्ली-एनसीआर
# मौसम
# नोएडा