दिल्ली वालों के लिए राहत की खबर: 10 साल में 24 अक्तूबर को दर्ज हुई सबसे साफ हवा

नई दिल्ली, 24 अक्टूबर - राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की हवा में बड़ा सुधार देखने को मिला है। दिल्ली सरकार के अनुसार, शनिवार को शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 191 दर्ज किया गया, जो कोविड काल को छोड़कर पिछले एक दशक में 24 अक्तूबर के लिए सबसे कम है। यह एक्यूआई मध्यम श्रेणी में आता है।

पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने इस सुधार का श्रेय प्रवर्तन, निरंतर निगरानी और जनभागीदारी के माध्यम से प्रदूषण से निपटने के सरकार के प्रयासों को दिया है।

सरकार ने प्रदूषण के खिलाफ अपने अभियान को 'वॉर मोड' में जारी रखते हुए कार्रवाई की है। नियमों का उल्लंघन करने पर लगभग 9,883 वाहन चालान जारी किए गए। धूल को नियंत्रित करने के लिए 2,810 किलोमीटर लंबी सड़कों की मैकेनिकल स्वीपिंग (मशीन से सफाई) की गई और 1,075 किलोमीटर क्षेत्र में पानी का छिड़काव किया गया।

#दिल्ली