'मन की बात' को पीएम मोदी ने बताया देश की लोकशक्ति की आराधना

नई दिल्ली, 25 अक्टूबर - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' को लेकर देशवासियों के साथ अपने गहरे भावनात्मक जुड़ाव को साझा किया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह कार्यक्रम उनके लिए केवल विचारों के आदान-प्रदान का मंच नहीं है बल्कि इसके माध्यम से वे देश की अपरंपार जनशक्ति और लोकशक्ति को नमन करते हैं।

अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों से मिलने वाले प्यार और स्नेह पर आभार व्यक्त करते हुए कहा, "मैं 'मन की बात' कार्यक्रम के माध्यम से एक तरह से देश की लोकशक्ति की आराधना करता हूं। मुझे इस माध्यम से देश के हर एक परिवार से सीधे तौर पर जुड़ने का सौभाग्य प्राप्त होता है। मेरे लिए सभी श्रोताओं की यह आत्मीयता और आपका यह अपार स्नेह जीवन की सबसे अमूल्य पूंजी है।"

#'मन की बात'
# पीएम मोदी
# देश
# लोकशक्ति