प्रधानमंत्री मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम में शामिल हुए CM नायब सैनी

कुरुक्षेत्र, 29 मार्च - हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 'मन की बात' कार्यक्रम पर कहा, "प्रधानमंत्री मोदी हर महीने अंतिम रविवार को मन की बात कार्यक्रम के जरिए लोगों से जुड़ते हैं, बहुत सी प्रेरक बातें साझा करते हैं... इससे नई ऊर्जा, नया उत्साह, नया जोश लोगों को मिलता है। प्रधानमंत्री ने पश्चिम एशिया में जो युद्ध चल रहा है उसे लेकर भी देश के लोगों को अवगत कराया है। हमें एकजुट होने की आवश्यकता है, अफवाहों में नहीं आना चाहिए। पूरी दुनिया में इस आपदा का असर पड़ रहा है, यहां प्रधानमंत्री ने पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर रखने का काम किया है। 
 

#प्रधानमंत्री मोदी
# मन की बात
# CM नायब सैनी