तिब्बत में भूकंप के लगातार झटके: 24 घंटे में चार बार डोली धरती, 5.4 की रही तीव्रता

तिब्बत, 24 अक्टूबर - तिब्बत में शनिवार दोपहर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, भूकंप दोपहर करीब 2 बजे आया और इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.4 दर्ज की गई। 

बता दें कि 24 अक्तूबर 2026 की सुबह कुछ ही घंटों के भीतर तीन बार भूकंप दर्ज किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, इन भूकंपों की तीव्रता 4.0, 4.6 और 4.5 रही। इनमें सबसे तेज झटका 4.6 तीव्रता का था, जिसका केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई पर दर्ज किया गया। एनसीएस के आंकड़ों के मुताबिक, तीनों भूकंप भारतीय समयानुसार रात 1 बजे से सुबह 6 बजे के बीच दर्ज हुए। 
इससे पहले गुरुवार शाम आए 7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचाई थी। इस प्राकृतिक आपदा में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 76 लोग घायल हुए हैं। चीन की सरकारी मीडिया के अनुसार, उत्तरी तिब्बत के नागचू शहर में भूकंप के झटकों से सैकड़ों मकान ढह गए।

#तिब्बत
# भूकंप