जालंधर में दो स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

जालंधर, 30 अक्टूबर- जालंधर के दो स्कूलों एपीजे और आर्मी पब्लिक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। आतंकी संगठन दिवाली से पहले पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। धमकी भरे ईमेल में बच्चों को सुरक्षित रखने की मांग की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। किसी भी स्कूल में छुट्टी नहीं की गई है। एपीजे स्कूल के एक सोर्स ने बताया कि स्टाफ को आज सुबह एक धमकी भरा ईमेल मिला। पुलिस को इन्फॉर्म कर दिया गया है। गौरतलब है कि एपीजे स्कूल समेत जालंधर के कई स्कूलों को पहले भी पांच से ज्यादा बार बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। ये ईमेल खालिस्तानी संगठनों के मेंबरों ने भेजे हैं।

#Bomb threat