पीएम मोदी का गुजरात दौरा: प्रधानमंत्री ने राहुल पर कसा तंज
गुजरात, 30 अक्टूबर - गुजरात के बनासकांठा में शुक्रवार से डेयरी क्षेत्र लंबी छलांग लगाने जा रहा है। 127 एकड़ में फैले बोवाइन ब्रीडिंग एंड रिसर्च सेंटर का पीएम नरेंद्र मोदी उद्घाटन करेंगे। उन्होंने संस्थान की तस्वीरों के साथ अपनी शुभकामनाएं सोशल मीडिया पर साझा की हैं। उन्होंने कहा कि यह केंद्र इस बात का एक बेहतरीन उदाहरण है कि कैसे विज्ञान और नवाचार का मेल हमारे किसानों के कल्याण को लगातार आगे बढ़ा रहा है।
#पीएम मोदी

