गुजरात: दवा फैक्ट्री में हुए धमाके में 5 मज़दूरों की मौत

अहमदाबाद, 17 अक्टूबर - गुजरात के भरूच में एक दवा फैक्ट्री में रिएक्टर फटने से पांच मजदूरों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। घायलों को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। धमाका इतना जोरदार था कि फैक्ट्री में मिथाइल डाइक्लोराइड नाम की जहरीली गैस लीक होने लगी, जिससे अफरा-तफरी मच गई।

हादसे की खबर मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गईं। धमाके की वजह का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसे के समय 15,000 लीटर के रिएक्टर पर काम चल रहा था। अचानक एक बड़ा धमाका हुआ। धमाका इतना जोरदार था कि रिएक्टर के टुकड़े फैक्ट्री की दीवारों के बाहर उड़ गए।

धमाके की आवाज 15 km दूर तक सुनी गई। धमाके की वजह से फैक्ट्री के अंदर भारी मशीनरी और लोहे की चादरों को भी नुकसान पहुंचा। टूटे हुए उपकरण और मलबा पूरे परिसर में बिखर गया।

#Blasts news