केरलम: चलती लॉरी से गिरे ऑक्सीजन सिलेंडर में हुआ विस्फोट, बाइक सवार की मौत

 

केरलम में कन्नूर जिले के पप्पिनिसेरी में शुक्रवार रात चलती मिनी लॉरी से गिरे ऑक्सीजन सिलेंडर में हुए विस्फोट की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार 48 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान थालीपरम्बा में केरलम राज्य विद्युत बोर्ड (केएसईबी) में कार्यरत श्रीजीत के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, श्रीजीत शुक्रवार रात करीब नौ बजे काम खत्म करने के बाद मोटरसाइकिल से अपने घर चिरक्कल लौट रहे थे।

#केरलम
#कन्नूर