ट्रंप ने रूस से तेल खरीद पर लगे प्रतिबंधों में दी छूट

 

नई दिल्ली, 17 अक्टूबर - अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रीय हित का हवाला देते हुए रूस और ईरान पर प्रतिबंध लगाने से संबंधित कानून के तहत प्रतिबंधों, पाबंदियों और शुल्कों से छूट देने का आदेश जारी किया है। रूसी तेल और गैस की खरीद पर डोनाल्ड ट्रंप के इस फैसले से भारत और चीन को बड़ी राहत मिली है। हालांकि, यह अमेरिकी राष्ट्रपति का बड़ा यू-टर्न माना जा रहा है। 
ट्रंप ने शुक्रवार शाम जारी कार्यकारी आदेश में कहा, “मैं इसके तहत ग्राहम कानून में दिए गए ऐसे प्रतिबंधों, पाबंदियों और शुल्कों के लागू होने से छूट दे रहा हूं।” उन्होंने कहा कि इस समय ऐसी छूट देना अमेरिका के राष्ट्रीय हित में है। इस संबंध में उन्होंने कांग्रेस को प्रमाणपत्र भी सौंपा है। बता दें कि ये प्रतिबंध और शुल्क उनके द्वारा पिछले महीने हस्ताक्षरित विधेयक के तहत लागू होने वाले थे। इनके प्रभावी होने से एक दिन पहले ट्रंप ने यह फैसला लिया।

#ट्रंप
#रूस