बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली के अस्पताल में भर्ती
नई दिल्ली, 17 अक्टूबर - बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती किया गया है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को फेफड़ों से जुड़ी समस्याओं के चलते दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सूत्रों ने बताया कि 98 वर्षीय नेता को शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे जसोला विहार स्थित अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल ने बताया कि आडवाणी का इलाज चल रहा है और जल्द ही उनके स्वास्थ्य को लेकर एक बयान जारी किया जाएगा।
#बीजेपी

