नमो घाट पर विमानों की कलाबाजी देख रहे पीएम मोदी, आसमान में दिखा वायुसेना का शौर्य
वाराणसी, 25 अक्टूबर - वाराणसी के नमो घाट पर एयर शो में 100 से ज्यादा विमानों और हेलीकॉप्टरों ने हवाई करतब दिखाकर लोगों को रोमांचित कर दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी भारतीय सेना और वायुसेना के शौर्य को करीब से देखा। इस दौरान उन्होंने इशारे से ही जय हिंद का अभिवादन किया। प्रधानमंत्री को ऐसा करते देखकर आसपास मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर उत्साह जताया।
गंगा के ऊपर लड़ाकू विमानों और हेलीकॉप्टरों के प्रदर्शन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। घाट के आसपास बड़ी संख्या में लोग एयर शो देखने के लिए जुटे रहे। आसमान में विमानों की गर्जना और उनके हैरतअंगेज करतबों के बीच देशभक्ति का माहौल नजर आया। कार्यक्रम में भारतीय वायुसेना की क्षमता और साहस का प्रदर्शन किया गया।

