विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक विजेता जंगशेर सिंह से CM मान ने की मुलाकात!
चंडीगढ़, 25 अक्टूबर - विश्व जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में महज 15 साल की उम्र में कांस्य पदक जीतने वाले जंगशेर सिंह खंगूड़ा से पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खास मुलाकात की।
मिस्र (इजिप्ट) में आयोजित इस विश्व चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करने वाले जंगशेर सिंह और उनके परिवार को CM मान ने इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि जंगशेर सिंह ने पंजाब और देश का नाम रोशन किया है। साथ ही मुख्यमंत्री ने उनके उज्ज्वल भविष्य और खेल के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल करने के लिए शुभकामनाएं दीं।
#विश्व चैंपियनशिप
# CM मान

