रियासी-अरनास सड़क पर ज्योतिपुरम में NHPC के गेट से टकराई मिनी बस, 22 घायल
रियासी, 25 अक्टूबर: जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में रविवार को ज्योतिपुरम के पास रियासी-अरनास सड़क पर एक मिनी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बक्कल से रियासी की ओर आ रही मिनी बस अनियंत्रित होकर NHPC के गेट से टकरा गई। हादसे में कम से कम 22 लोग घायल हो गए। दुर्घटनाग्रस्त मिनी बस का पंजीकरण नंबर JK14D-0014 बताया जा रहा है।
हादसे में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं। दुर्घटना के बाद सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल रियासी पहुंचाया गया जहां उनका इलाज जारी है। जिला अस्पताल रियासी की मेडिकल इंचार्ज डॉ. स्नेहा लता के अनुसार, घायलों को अस्पताल में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है।
#सड़क
# ज्योतिपुरम
# NHPC
# मिनी बस
# 22 घायल

