मैसर खाना मंदिर को मिली धमकी के बाद हरकत में आया प्रशासन
मौर मंडी, 4 जून (गुरजीत सिंह कमालू) - बठिंडा जिले के मौर विधानसभा क्षेत्र के मैसर खाना गांव में स्थित ऐतिहासिक मैसर खाना मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह से हरकत में आ गया है। जिला पुलिस ने बम निरोधक दस्ते के साथ मिलकर पूरे मंदिर की जांच की, लेकिन वहां कोई भी विस्फोटक सामग्री नहीं मिली।
#Maiser Khana
# Bomb Threat

