उत्तराखंड हेलीकॉप्टर हादसे में मारे गए कर्नाटक के पांचों लोगों का अंतिम संस्कार किया गया
उत्तराखंड में जोशीमठ के पास हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मारे गए कर्नाटक के सभी पांच लोगों का अंतिम संस्कार सोमवार को उनके पैतृक स्थानों पर किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मृतकों की पहचान हासन के कारोबारी प्रताप, बेंगलुरु पुलिस की केंद्रीय अपराध शाखा (सीसीबी) में निरीक्षक अरुण सालुंके, अधिवक्ता शंकर गौड़ा और के. सुधीर तथा कुक्कुट पालन व्यवसायी एच. एस. नटराज के रूप में हुई है। अधिकारियों ने बताया कि उनके पार्थिव शरीर रविवार देर रात यहां केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लाए गए थे, जिसके बाद उन्हें उनके पैतृक स्थानों पर ले जाया गया। हेलीकॉप्टर के पायलट कैप्टन हिमांशु की भी इस दुर्घटना में मौत हो गई थी।
#उत्तराखंड

