राजधानी दिल्ली में बढ़ने लगा दिवाली से पहले प्रदूषण का स्तर
नई दिल्ली, 02 नवंबर - राजधानी दिल्ली में दिवाली से पहले ही प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ने लगा है। सोमवार सुबह कई इलाकों में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई। हालात ऐसे हैं कि लोगों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, कुछ स्थानों पर एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 350 के करीब पहुंच गया है।
सुबह 7 बजे से पहले जारी आंकड़ों के अनुसार, अक्षरधाम मंदिर और आईटीओ के आसपास AQI 349 दर्ज किया गया। वहीं, इंडिया गेट और जनपथ के आसपास वायु गुणवत्ता सूचकांक 335 रहा।
#राजधानी दिल्ली

