सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती :: प्रधानमंत्री मोदी ने किया नमन
सरदार पटेल जयंती: प्रधानमंत्री मोदी ने किया नमन
नई दिल्ली, 31 अक्टूबर - सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर देश भर में शनिवार यानी आज राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जा रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर नई दिल्ली स्थित पटेल चौक में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एक्स पर श्रद्धांजलि दी।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ''अखंड भारत के प्रणेता देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी जयंती पर सादर नमन। उन्होंने एक सशक्त, समृद्ध और समर्थ भारत के निर्माण के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। मां भारती की सेवा में उनका त्याग और समर्पण विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए बहुत बड़ा प्रेरणास्रोत है।''

