पश्चिम एशिया: होर्मुज में लगातार दूसरे दिन तेल टैंकर पर हमला, सवार थे 27 भारतीय
नई दिल्ली, 30 अक्टूबर - पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य में दो तेल टैंकरों को निशाना बनाया गया है। इन दोनों जहाजों पर कुल 29 भारतीय नाविक सवार थे। राहत की बात यह है कि सभी भारतीय नाविक सुरक्षित हैं और किसी के घायल होने की खबर नहीं है। केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।
#पश्चिम एशिया

