बदरीनाथ हेलीकॉप्टर क्रैश: जोशीमठ के पास दर्दनाक हादसा, सभी 6 की मौ/त
जोशीमठ, 30 अक्टूबर - उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार दोपहर एक बड़ा और दर्दनाक हादसा सामने आया है। बदरीनाथ धाम से श्रद्धालुओं को लेकर देहरादून/सहस्त्रधारा जा रहा प्राइवेट एविएशन कंपनी 'ट्रान्स भारत' का एक हेलीकॉप्टर जोशीमठ क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त होकर पहाड़ियों में गिर गया। इस भीषण हादसे में हेलीकॉप्टर सवार पायलट सहित सभी 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
प्राप्त आधिकारिक जानकारी के अनुसार हेलीकॉप्टर ने दोपहर लगभग 1:12 बजे बदरीनाथ धाम से उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के करीब 15 मिनट बाद ही घने बादलों, हल्की बर्फबारी और खराब मौसम के चलते एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से हेलीकॉप्टर का संपर्क पूरी तरह टूट गया।हेलीकॉप्टर हाथी पहाड़ के ऊपर चांई गांव और लामबगड़ के बीच घने व दुर्गम जंगलों में चट्टान से टकराकर क्रैश हो गया।

