लुधियाना के तंग बाजार फील्ड गंज में लगी आग

लुधियाना, 30 अक्टूबर - लुधियाना के तंग बाजार फील्ड गंज में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया।आग इतनी भयानक थी  कि आसमान में दूर-दूर तक धुएं का गुबार उठता दिखाई दे रहा है।सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं। आग की घटना के बाद आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।वहीं, शुरुआती जानकारी और सूत्रों के मुताबिक, जिस घर में आग लगी, वहां पटाखे रखे हुए थे। आशंका जताई जा रही है कि पटाखों की वजह से ही आग ने भयानक रूप धारण किया।फिलहाल आग लगने के सही कारणों और नुकसान का पता जांच के बाद ही चल पाएगा।
 

#लुधियाना