राजधानी दिल्ली सहित कई राज्यों में इस समय कड़ाके की सर्दी


नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली सहित देश के कई राज्यों में इस समय कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। शीत लहर का कहर देखने को मिल रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने अलग-अलग राज्यों के 16 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी दी है। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी को लेकर अलर्ट सामने आ गया है। मौसम विभाग के मुताबिक हिमाचल के मनाली, शिमला, समदो, ताबो और कुकुमसेरी में भारी बर्फबारी हो सकती है। उत्तराखंड के नैनीताल, मसूरी और चमोली में तापमान तेजी से नीचे गिर रहा है।
दिल्ली, शिमला, मनाली, देहरादून,गुलमर्ग और श्रीनगर में आज (14 दिसंबर) आसमान में काले बादल छाए रहेंगे। मनाली में भारी बर्फबारी के साथ तापमान रिकॉर्ड तोड़ सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक गुलमर्ग में आज न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच सकता है। वहीं, मनाली में न्यूनतम तापमान -6 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है।।

#राजधानी दिल्ली