पूरा विश्व इस समय उथल-पुथल की परिस्थितियों से गुजर रहा है:सुधांशु त्रिवेदी


 भुवनेश्वर, ओडिशा: भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, "आप सभी जानते हैं कि पूरा विश्व इस समय उथल-पुथल की परिस्थितियों से गुजर रहा है लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत भाजपा और NDA सरकार के साथ इन विपरीत परिस्थितियों में सबसे बेहतर स्थिति में आगे बढ़ता हुआ दिख रहा है। विश्व की सभी बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के रूप में हम आगे आ रहे हैं। परसों ही विश्व बैंक ने अपनी 2025 की रिपोर्ट में भारत की सराहना की है कि लोगों को गरीबी की रेखा से बाहर निकालने में भारत सरकार ने पिछले 12-13 वर्षों में जबरदस्त सफलता हासिल की है...भारत विश्व में AI के क्षेत्र में, रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में  और नई तकनीकों के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है..."
 

#सुधांशु त्रिवेदी