द बोनस मार्केट अपडेट: बाजार में लगातार चौथे दिन मजबूत उछाल, सेंसेक्स 1225 अंक चढ़ा, निफ्टी 23800 के पार

नई दिल्ली, 3 नवंबर - भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को को लगातार चौथे दिन शानदार वृद्धि दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 1,225.07 अंक उछलकर 76,917.85 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी भी 370.05 अंक बढ़कर 23,810.85 के स्तर पर पहुंच गया।

बाजार में यह तेजी तेल की घटती कीमतों, संभावित एलटीसीजी कर में बदलाव की उम्मीद और अन्य अनुकूल कारकों के कारण आई। इससे निवेशकों की धारणा मजबूत हुई। सभी व्यापक बाजार सूचकांक हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। क्षेत्रीय सूचकांकों में सीमेंट और एफएमसीजी शेयरों ने सबसे अधिक लाभ कमाया। इसके बाद वित्तीय क्षेत्र के शेयरों में भी अच्छी तेजी दिखी। हालांकि, फार्मा और स्वास्थ्य सेवा सूचकांकों ने इस प्रवृत्ति को तोड़ते हुए लाल निशान में कारोबार किया।
 
बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को लगातार चौथे दिन तेजी जारी रही। दोनों सूचकांक करीब 2 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और विदेशी निवेश बढ़ने से बाजार को सहारा मिला।
सोमवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने 3,114.68 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे थे। सोमवार को भी सेंसेक्स 1,233.25 अंक और निफ्टी 387.70 अंक चढ़ा था। चार दिनों में सेंसेक्स में 3,671.82 अंक (5 फीसदी) और निफ्टी में 1,112 अंक (4.89 फीसदी) की वृद्धि हुई है। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.72 फीसदी बढ़कर 105.6 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।
 

#बाजार