दलेर मेहंदी विवाद: मंत्री सुबोध उनियाल का बड़ा बयान, बोले- इस्तीफा दे दूंंगा माफी नहीं मांगूंगा

नई दिल्ली, 2 नवंबर - दलेर मेहंदी विवाद को लेकर मंत्री सुबोध उनियाल बयान को लेकर एक बार फिर चर्चा में है। एक कार्यक्रम के दौरान मंत्री के बयान का वीडियो वायरल हो रहा है। उसमें उन्होंने मंच से कहा ' मैं इस्तीफा देना पसंद करूंगा, माफी नहीं मांगूंगा। जीवन में आत्मसम्मान बहुत बड़ी चीज है।'

बता दें कि बीते दिनों मंत्री का बयान वायरल हुआ था। जिसमें उन्होंने कहा था कि मुझे लगा दलेर मेहंदी नशे में हैं। वो नशा किस चीज का है, ये मैं नहीं जानता। इतने बड़े कलाकार का मेडिकल नहीं करा सकता। बाद में मुझे बताया गया कि उनकी तबीयत खराब थी। यदि उनकी तबीयत ठीक नहीं थी तो कार्यक्रम में मौजूद लोगों को बता देते या कार्यक्रम में नहीं आना चाहिए था।
 

#दलेर मेहंदी
# सुबोध उनियाल