राहुल गांधी की रैली की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे सचिन पायलट और विजय इंदर सिंगला
संगरूर, 2 नवंबर- पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट और विजय इंदर सिंगला गांव फग्गूवाला में होने वाली इंसाफ रैली के आयोजन स्थल पर पहुंचे। 4 नवंबर को राहुल गांधी संगरूर पहुंच रहे हैं, जहां उनके नेतृत्व में इंसाफ रैली आयोजित की जाएगी। इसी को लेकर दोनों नेताओं ने रैली की तैयारियों और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस दौरान सचिन पायलट ने कहा कि भाजपा राजनीतिक पार्टियों को तोड़ना जानती है। इससे पहले भी भाजपा दूसरी पार्टियों को तोड़कर सरकार बनाती रही है और अब पंजाब में भी इसी तरह की राजनीति कर रही है।
उन्होंने कहा कि भाजपा को पंजाब में चुनाव लड़ने के लिए चेहरे नहीं मिल रहे हैं, इसलिए वह आम आदमी पार्टी छोड़ने वाले विधायकों को अपनी पार्टी में शामिल कर रही है।
सचिन पायलट ने आगे कहा कि पंजाब में शिरोमणि अकाली दल अब खत्म हो चुका है और उसका कोई राजनीतिक वजूद नहीं रह गया है।

