दिल्ली: नए वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित को मिला 'गार्ड ऑफ ऑनर'
नई दिल्ली, 01 नवंबर - भारतीय वायु सेना (IAF) के 29वें प्रमुख के रूप में कमान संभालने के अवसर पर एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित को राजधानी दिल्ली स्थित एयर फोर्स स्टेशन के परेड ग्राउंड में भव्य एवं औपचारिक 'गार्ड ऑफ ऑनर' दिया गया। इस अवसर पर वायु सेना के जांबाज एयर वॉरियर्स ने उन्हें सलामी दी।
#WATCH दिल्ली: वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित को एयर फोर्स स्टेशन के परेड ग्राउंड में 'गार्ड ऑफ ऑनर' दिया गया। https://t.co/AFenfAR3bp
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 1, 2026
दिल्ली में आयोजित इस भव्य सैन्य समारोह में एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने परेड का निरीक्षण किया और वायु सेना के अधिकारियों व जवानों की सलामी स्वीकार की। पूर्व वायु सेना प्रमुख अमर प्रीत सिंह के सेवानिवृत्त होने के बाद एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने भारतीय वायु सेना के प्रमुख का पदभार संभाला है। एक कुशल एक्सपेरिमेंटल टेस्ट पायलट और क्वालिफाइड फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर के रूप में एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित को 3,500 से अधिक घंटों का उड़ान अनुभव हासिल है।

