रायबरेली: गंगा एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर पलटी श्रद्धालुओं से भरी बस, 8 से अधिक घायल 

रायबरेली, 1 नवंबर - यूपी के रायबरेली में रविवार को गंगा एक्सप्रेसवे पर हादसा हो गया। यहां श्रद्धालुओं से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में आठ से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें यूपीडा की एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां उपचार चल रहा है। 

हादसा लालगंज क्षेत्र में ऐहार के निकट किमी संख्या 486 पर हुआ। बताया गया कि पश्चिम बंगाल के रहने वाले 26 श्रद्धालु बस से मथुरा वृंदावन में दर्शन के बाद काशी विश्वनाथ, वाराणसी जा रहे थे। तड़के ऐहार टोल प्लाजा के निकट बस अचानक अनियंत्रित हो गई। 

#रायबरेली
# गंगा एक्सप्रेसवे