उज्जैन होटल में दर्दनाक हादसा: वेस्टेज चैंबर में दम घुटने से 4 कर्मचारियों की मौ/त
उज्जैन, 01 नवंबर - धार्मिक नगरी उज्जैन के देवास रोड स्थित नामचीन हैन/होटल श्री गंगा में शनिवार देर रात एक भयानक हादसा हो गया। होटल के ओवरग्राउंड फूड वेस्टेज चैंबर की सफाई करने उतरे चार कर्मचारियों की दम घुटने और संदिग्ध जहरीली गैस की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी प्रदीप शर्मा और कलेक्टर रौशन कुमार सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। लगभग डेढ़ घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद चैंबर को काटकर सभी को बाहर निकाला गया। सूचना पाकर पहुंचे माधव नगर थाना प्रभारी और पुलिस बल ने तत्काल रेस्क्यू कार्य शुरू किया।
#उज्जैन
# होटल
# दर्दनाक हादसा
# वेस्टेज चैंबर
# मौ/त

