प्रधानमंत्री मोदी ने 54वीं ‘प्रगति’ बैठक की अध्यक्षता की

नई दिल्ली, 29 अक्टूबर- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 54वीं ‘प्रगति’ बैठक की अध्यक्षता की। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बैठक के दौरान 31 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 16,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की समीक्षा की गई।

बैठक में रेलवे स्टेशनों को ‘मल्टी-मॉडल हब’ के रूप में विकसित करने की प्रक्रिया में तेजी लाने, दवा निर्माण के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढ़ाने और कारीगरों व स्थानीय कारोबारियों को सशक्त बनाने के लिए ‘एकता मॉल’ स्थापित करने जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इन पहलों का लक्ष्य स्पष्ट है—ठोस परिणाम हासिल करना, परियोजनाओं को समय पर लागू करना और लोगों को लंबे समय तक लाभ पहुंचाना।

#प्रधानमंत्री मोदी ने 54वीं ‘प्रगति’ बैठक की अध्यक्षता की