मध्य प्रदेश राज्यसभा उपचुनाव: BJP ने हरदीप सिंह पुरी को उम्मीदवार किया घोषित
नई दिल्ली, 28 अक्टूबर- भाजपा ने आज मध्य प्रदेश से राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।
हरदीप सिंह पुरी भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व राजनयिक और लेखक हैं। वह 1974 बैच के भारतीय विदेश सेवा (IFS) के अधिकारी हैं और उन्होंने करीब 39 साल तक राजनयिक के रूप में सेवाएं दी हैं। उन्होंने जिनेवा और न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि के रूप में भी कार्य किया।
वर्ष 2014 में भाजपा में शामिल होने के बाद वह 2017 में मंत्री बने। वर्तमान में वह केंद्र सरकार में पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री के पद पर कार्यरत हैं।
#मध्य प्रदेश राज्यसभा उपचुनाव: BJP ने हरदीप सिंह पुरी को उम्मीदवार किया घोषित

