सुप्रीम कोर्ट में आज SIR के खिलाफ दायर याचिका पर होगी सुनवाई

नई दिल्ली, 27 अक्टूबर- सुप्रीम कोर्ट आज SIR के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई करेगा। राहुल गांधी समेत 13 विपक्षी नेताओं ने 12 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट तक मार्च किया था, जिसके बाद याचिका दायर की गई थी। इस याचिका पर पहली सुनवाई 15 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट में हुई थी।

मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची की पीठ ने चुनाव आयोग, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और अन्य चुनाव आयुक्तों को नोटिस जारी किया था। अदालत ने यह निर्देश भी दिया कि याचिका को SIR से संबंधित लंबित मामलों के साथ जोड़ा जाए।

चुनाव आयोग ने एक दिन पहले सुप्रीम कोर्ट में अपना जवाब दाखिल किया। आयोग ने कहा कि SIR से जुड़े सभी फैसले सर्वसम्मति से लिए गए थे।

विपक्षी सांसद SIR प्रक्रिया पर रोक लगाने, चुनाव आयोग के फैसलों की जांच करने और संबंधित रिकॉर्ड जारी करने की मांग कर रहे हैं। वहीं, चुनाव आयोग ने कहा कि उसने SIR के फॉर्म-6 में कोई बदलाव नहीं किया है। नियमों के अनुसार, केंद्र सरकार को इसमें बदलाव करने का अधिकार है।

इन फैसलों पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने सहमति जताई थी। तीनों के हस्ताक्षर सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हलफनामे पर मौजूद हैं।

#सुप्रीम कोर्ट में आज SIR के खिलाफ दायर याचिका पर होगी सुनवाई