प्रधानमंत्री मोदी ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली, 26 अक्टूबर- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि के विचार भारतीय संस्कृति और विरासत की नींव में समाहित हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा, “महर्षि वाल्मीकि जयंती के शुभ अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। उनके नेक विचार भारतीय संस्कृति और विरासत का आधार रहे हैं। ये विचार हर युग में देश का मार्गदर्शन करते रहेंगे और भारत को और समृद्ध बनाएंगे।”

उन्होंने आगे कहा कि मानवता के लिए महर्षि वाल्मीकि के अनमोल संदेश हमेशा देशवासियों के लिए मार्गदर्शक बने रहेंगे।

#प्रधानमंत्री मोदी ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर दी शुभकामनाएं