'नमो यमुना रिवर सफारी' का सॉफ्ट लॉन्च जल्द: CM रेखा गुप्ता ने लिया तैयारियों का जायजा

नई दिल्ली, 26 अक्टूबर - राजधानी दिल्ली में यमुना नदी को पर्यटन के एक नए केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बहुप्रतीक्षित 'नमो यमुना रिवर सफारी' के आधिकारिक सॉफ्ट लॉन्च से पहले परियोजना स्थल का व्यापक निरीक्षण किया। इस दौरान दिल्ली के पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा भी उनके साथ मौजूद रहे।

#WATCH दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सॉफ्ट लॉन्च से पहले 'नमो यमुना रिवर सफारी' का निरीक्षण किया। इस दौरान दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा भी उनके साथ रहे। https://t.co/7uBQ6D5B7p

— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 26, 2026

 

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और मंत्री कपिल मिश्रा ने क्रूज संचालन, बोट जेट्टी, सुरक्षा मानकों और पर्यटकों की सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। इस रिवर सफारी का मुख्य उद्देश्य दिल्लीवासियों को गोवा जैसी वॉटर-सफारी और बोटिंग का नया अनुभव प्रदान करना है। सफारी में पर्यावरण के अनुकूल (Eco-Friendly) आधुनिक जहाजों और बोट्स का संचालन किया जाएगा, जिससे यमुना के पारिस्थितिकी तंत्र (Ecosystem) को कोई नुकसान न पहुंचे।

#'नमो यमुना रिवर सफारी'
# सॉफ्ट लॉन्च
# CM रेखा गुप्ता
# DEजायजा