सासाराम में दोहरे हत्याकांड का पर्दाफाश: बनरसिया गांव से 3 आरोपी गिरफ्तार
रोहतास, 26 अक्टूबर - बिहार के रोहतास जिले के सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बेदा-बनरसिया गांव में हुए चर्चित दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने सफल खुलासा कर दिया है। रविवार को रोहतास पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या की इस वारदात में शामिल बनरसिया गांव के ही तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। रविवार को सासाराम नगर थाने में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रोहतास के एसपी राज ने मामले की विस्तृत जानकारी दी।
#सासाराम
# दोहरे हत्याकांड
# पर्दाफाश
# बनरसिया गांव
#आरोपी गिरफ्तार

