मुख्यमंत्री भगवंत मान आज करेंगे पटियाला का दौरा

चंडीगढ़, 26 अक्टूबर- पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज पटियाला का दौरा करेंगे। इस दौरान वह पंजाब के लोगों को 100 नई सरकारी बसों की सौगात देंगे और बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

ये बसें ग्रामीण इलाकों और छोटे शहरों के रूटों पर चलाई जाएंगी। इससे रोजाना सफर करने वाले यात्रियों और कारोबार के सिलसिले में यात्रा करने वाले लोगों को सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही नई बसों के संचालन से लगभग 150 ड्राइवरों और कंडक्टरों को रोजगार मिलने की उम्मीद है।

#मुख्यमंत्री भगवंत मान आज करेंगे पटियाला का दौरा