मेघालय के ईस्ट गारो हिल्स में 3.0 तीव्रता का भूकंप, सुबह-सुबह महसूस हुए झटके

शिलोंग, 26 अक्टूबर - भारत के पूर्वोत्तर राज्य मेघालय में सोमवार (26 अक्टूबर) की सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, मेघालय के ईस्ट गारो हिल्स जिले में रिक्टर पैमाने पर 3.0 तीव्रता की भूगर्भीय हलचल दर्ज की गई। सीस्मोलॉजी केंद्र द्वारा सोशल मीडिया पर साझा की गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार सुबह ठीक 6:38 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस भूकंप की तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 3.0 मापी गई। 

EQ of M: 3.0, On: 26/10/2026 06:38:24 IST, Lat: 25.602 N, Long: 90.695 E, Depth: 5 Km, Location: East Garo Hills, Meghalaya. For more information Download the BhooKamp App https://t.co/5gCOtjdtw0 @DrJitendraSingh @OfficeOfDrJS @tummalasrini @GSuresh_NCS @ndmaindia https://t.co/lPumbQouEe

— National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) October 26, 2026

 

भूकंप का केंद्र पृथ्वी की सतह से महज 5 किलोमीटर गहराई पर अक्षांश 25.602 उत्तर और देशांतर 90.695 पूर्व में स्थित था। भूकंप की तीव्रता कम होने के कारण किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है हालांकि सुबह-सुबह झटके महसूस होने से कुछ इलाकों में लोग एहतियातन घरों से बाहर निकल आए।

#मेघालय
# ईस्ट गारो हिल्स
# भूकंप