जी किशन रेड्डी ने मेघालय में दर्दनाक हादसे पर जताया दुख
नई दिल्ली, 5 फरवरी - केंद्रीय कोयला और खान मंत्री जी किशन रेड्डी ने ट्वीट किया, "मेघालय के ईस्ट जयंतिया हिल्स जिले में एक अवैध कोयला खदान में हुई दुखद घटना, जिसमें कई लोगों की जान चली गई, उससे मुझे बहुत दुख हुआ है। कोयला मंत्रालय मेघालय सरकार के संपर्क में है ताकि अंदर फंसे लोगों को जल्द से जल्द बचाया जा सके। मैंने मंत्रालय को राज्य सरकार से पूरी रिपोर्ट मांगने का भी निर्देश दिया है ताकि जवाबदेही तय की जा सके और ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।
#जी किशन रेड्डी
# मेघालय

