मध्य प्रदेश: सड़क हादसे में जिंदा जले चार युवक, एक गंभीर रूप से झुलसा

धार (मध्य प्रदेश), 26 अक्टूबर- मध्य प्रदेश के धार में एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार युवकों की जिंदा जलने से मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से झुलस गया। घायल युवक करीब 35 से 40 प्रतिशत तक झुलसा है, जिसे आगे के इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, कार सवार युवक सांवरिया सेठ मंदिर में दर्शन करने के बाद वापस लौट रहे थे। इसी दौरान धार में फोरलेन पर कार के टायरों में आग लग गई। इसके बाद कार एक पुलिया से नीचे गिर गई और आग पूरी कार में फैल गई।

इस दर्दनाक हादसे में कार सवार चार युवकों की जिंदा जलने से मौत हो गई, जबकि एक युवक झुलस गया। घायल को बेहतर इलाज के लिए इंदौर भेजा गया है।

#मध्य प्रदेश: सड़क हादसे में जिंदा जले चार युवक
# एक गंभीर रूप से झुलसा