श्री गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व की समस्त संगत को बधाई- मुख्यमंत्री मान

चंडीगढ़, 27 अक्टूबर- मुख्यमंत्री भगवंत मान ने श्री गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व पर समस्त संगत को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि दीन-दुखियों के सहारा और पवित्र नगरी श्री अमृतसर साहिब को बसाने वाले चौथे पातशाह, धन-धन श्री गुरु रामदास जी के पावन प्रकाश पर्व की देश-विदेश की समस्त संगत को लाख-लाख बधाइयां।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु साहिब जी का जीवन और उनकी पवित्र बाणी हमें हमेशा नम्रता, सेवा भावना और सर्वत्र भलाई के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है।

उन्होंने अकाल पुरख के समक्ष अरदास की कि गुरु साहिब सभी पर अपनी मेहर भरी नजर हमेशा बनाए रखें।

वाहेगुरु जी का खालसा,
वाहेगुरु जी की फतेह।

#श्री गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व की समस्त संगत को बधाई- मुख्यमंत्री मान