गुवाहाटी के होटल में गोलीबारी: महिला समेत 4 की मौत, कई घायल

गुवाहाटी, 26 अक्टूबर - गुवाहाटी में सोमवार रात गोलीबारी से हड़कंप मच गया। शहर के लाचित नगर इलाके में स्थित होटल बिलास इन में रात करीब 9 बजे हुई फायरिंग में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। गुवाहाटी के पुलिस आयुक्त ने मौतों की पुष्टि की है। घटना के बाद इलाके में पुलिस और एंबुलेंस पहुंचीं। पुलिस ने मौके पर जांच शुरू कर दी है।
 
गोलीबारी की घटना बोरा सर्विस के पास हुई। इसके बाद पुलिस और एंबुलेंस को मौके पर भेजा गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, फायरिंग में कई लोग घायल हुए हैं, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल बताई जा रही हैं। होटल बिलास इन का एक कर्मचारी भी गोली लगने से घायल हुआ है। घायलों की कुल संख्या और उनकी हालत के बारे में अभी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस घटनास्थल पर मौजूद लोगों से जानकारी जुटा रही है और घटना से जुड़े तथ्यों का पता लगाने में लगी है।
 

#गुवाहाटी
# होटल