शीर्ष पैरा एथलीट नीरज यादव ने आत्महत्या की
नई दिल्ली, 28 अक्टूबर - एशियाई पैरा खेलों के स्वर्ण पदक विजेता नीरज यादव ने कथित तौर पर अपने घर पर जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। दिल्ली के एक अस्पताल में उनका पोस्टमार्टम किया जा रहा है।
भारतीय पैरा-एथलेटिक्स टीम के मुख्य कोच एस सत्यनारायण ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि उन्हें इस दुखद घटना के बारे में पता चला है और यादव का शव अभी भी अस्पताल में है।
सत्यनारायण ने कहा, ‘‘नीरज ने आत्महत्या कर ली है। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।’’
एफ55 वर्ग में प्रतिस्पर्धा करने वाले 42 वर्षीय यादव डोपिंग प्रतिबंध के कारण इस महीने की शुरुआत में आइची-नागोया में खेले गए एशियाई पैरा खेलों में भाग न ले पाने के कारण कथित तौर पर तनाव में थे। उनके आत्महत्या करने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

