जामिया में छात्रों का प्रदर्शन 16वें दिन भी जारी, चुनाव की निश्चित तारीख घोषित करने की मांग
नई दिल्ली, 27 अक्टूबर - जामिया मिल्लिया इस्लामिया छात्र संघ (जेएमआईएसयू) की बहाली की मांग को लेकर जारी प्रदर्शन मंगलवार को 16वें दिन भी जारी रहा।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्र संघ के संविधान को मंजूरी मिलने के 15 दिन के भीतर चुनाव कराने का फैसला किया है, लेकिन छात्रों ने इसके बावजूद अपना आंदोलन समाप्त करने से इनकार कर दिया है। प्रदर्शनकारी छात्र इस बात पर अड़े हैं कि प्रशासन चुनाव की एक निश्चित तारीख घोषित करे तथा संविधान को मंजूरी देने के लिए समय-सीमा तय करे।विश्वविद्यालय में 2006 से छात्र संघ के चुनाव नहीं हुए हैं।
#जामिया

