आज पूरे पंजाब के लिए गर्व की बात है: हीरो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत पर मुख्यमंत्री मान

चंडीगढ़, 27 अक्टूबर - मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट कर कहा कि पंजाब की धरती पर आज से हॉकी की ‘हीरो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026’ का शानदार आगाज होने जा रहा है। यह हम सभी के लिए बहुत गर्व की बात है कि पंजाब इस बड़े अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है।

मुख्यमंत्री मान ने टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली सभी टीमों और खिलाड़ियों को अपनी ओर से ढेरों शुभकामनाएं दीं।

#आज पूरे पंजाब के लिए गर्व की बात है: हीरो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत पर मुख्यमंत्री मान