चंडीगढ़ नगर निगम की बैठक शुरू होते ही हंगामा
चंडीगढ़, 28 अक्टूबर (संदीप कुमार माहना)- चंडीगढ़ नगर निगम की दोपहर बाद 2 बजे बुलाई गई जनरल हाउस की बैठक एक घंटे की देरी से शुरू हुई। कांग्रेस के पार्षदों ने इस पर आपत्ति जताई और आरोप लगाया कि पार्टी की बैठक चलने के कारण निगम की बैठक में देरी की गई।
जनरल हाउस की बैठक शुरू होते ही कांग्रेस पार्षदों ने सड़कों के मुद्दे पर सदन के बीचों-बीच बैठकर विरोध प्रदर्शन किया।
#चंडीगढ़ नगर निगम की बैठक शुरू होते ही हंगामा

