सीईसी के खिलाफ जन महाभियोग: मॉक संसद में बोले राहुल- 2024 का लोकसभा चुनाव अवैध
नई दिल्ली, 31 अक्टूबर - कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने 2024 के लोकसभा चुनाव को अवैध बताया है। शनिवार को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर आयोजित मॉक पार्लियामेंट को संबोधित करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान 13 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं के नाम हटा दिए गए। राहुल ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार को चेतावनी देते हुए कहा कि वे हमेशा बच नहीं पाएंगे और उन्हें जनता को जवाब देना होगा।
राहुल गांधी ने कहा कि विपक्ष ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लेकर आया है। उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार एक व्यक्ति के रूप में अलग हैं और चुनाव आयोग जैसी संस्था के प्रमुख के तौर पर उनकी भूमिका अलग है। राहुल ने कहा कि चुनाव आयोग और न्यायपालिका के साथ जो कुछ हो रहा है, उसे रोकने का कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा था। इसी वजह से विपक्ष को यह कदम उठाना पड़ा।

