दिल्ली में वायु प्रदूषण का कहर जारी: आरके पुरम में AQI 370 दर्ज

नई दिल्ली, 02 नवंबर - देश की राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर एक बार फिर बेहद चिंताजनक स्थिति में पहुंच गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के हालिया आंकड़ों के मुताबिक, दक्षिण दिल्ली के आरके पुरम इलाके में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 370 दर्ज किया गया है।

#WATCH | Delhi: The Air Quality Index (AQI) in the area around RK Puram is 370, categorised as 'Very Poor', as per the CPCB (Central Pollution Control Board). (Visuals shot at 7:35 am) https://t.co/rXzH7PXZ1p

— ANI (@ANI) November 2, 2026

 

CPCB के मानकों के अनुसार, हवा का यह स्तर 'बहुत खराब' श्रेणी में आता है। आरके पुरम और उसके आसपास के इलाकों में प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ गया है। 370 का AQI स्तर स्थानीय निवासियों, विशेषकर बुजुर्गों, बच्चों और सांस के मरीजों के लिए बेहद नुकसानदेह साबित हो रहा है। 

#दिल्ली
# वायु प्रदूषण
# कहर
# AQI